देवांगन परिवार में खुशी की लहर, सुपुत्र बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

सक्ती। नगर के प्रतिष्ठित देवांगन परिवार में उस समय खुशी का माहौल बन गया जब वार्ड न 16 निवासी देवांगन परिवार के सुपुत्र मनीष देवांगन ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि से पूरे परिवार और समाज में गर्व का वातावरण है।
जानकारी के अनुसार, श्री हेमंत देवांगन (पटवारी सोंठी) के सुपुत्र एवं माता दमयंती देवांगन के आशीर्वाद से यह सफलता संभव हुई है। परिवारजनों ने बताया कि प्रारंभ से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे छात्र ने निरंतर प्रयास, अनुशासन और समर्पण के साथ यह मुकाम हासिल किया।
चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में मानी जाती है, जिसमें सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता। ऐसे में इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर रिश्तेदारों, मित्रों और समाज के लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिवार ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुओं के मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम को दिया है।
नगरवासियों ने भी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता



