सक्ती की शिव बारात में शामिल होंगे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत

शिव बारात आयोजन समिति, सक्ती ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत से आगामी 15 फरवरी को होने वाले शिव बारात कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक अनुरोध किया। इस निमंत्रण को डॉ. महंत ने स्वीकार कर लिया है और उन्होंने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की सहमति दे दी है। आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ विधायक प्रतिनिधि द्व नरेश अग्रवाल गेवदीन और आनंद अग्रवाल उपस्थित थे
आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष की शिव बारात को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। वहीं समिति के संस्थापक रवि शर्मा और पप्पू अग्रवाल (उगेंद्र) ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक झांकियां, पारंपरिक वाद्ययंत्र और भक्ति प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।
आयोजकों ने कहा कि डॉ. चरण दास महंत की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी तथा इससे स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।


