नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अपने जन्मदिन में भावनात्मक अपील

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने जन्मदिन (13 दिसम्बर) को लेकर एक भावनात्मक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस बार उनका मन बेहद उदास है क्योंकि परिवार के मुखिया सहित कई प्रियजन, जो उनके लिए भाई जैसे थे, अब इस दुनिया में नहीं रहे।
डॉ. महंत ने समर्थकों और शुभचिंतकों से कहा कि वे इस बार जन्मदिन पर उनसे रूबरू नहीं मिल सकेंगे। उन्होंने अपील की—
> “बस जहाँ हैं, वहीं से दो पल दिल से शुभकामनाएँ दें। आपका ऋणी रहूंगा।
और यदि संभव हो तो किसी गरीब, जरूरतमंद की मदद करें, दान करें या एक पेड़ लगाएं। यही आपके द्वारा किया गया पुण्य कार्य मेरे लिए सबसे अनमोल तोहफा होगा।”
उन्होंने अंत में सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार उनका जन्मदिन श्रद्धांजलि, सेवा और सरलता को समर्पित रहेगा।
इस अपील की जानकारी महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल पप्पू ने दी।

